Breaking News

कांग्रेस(Congress) का यूट्यूब चैनल डिलीट, जांच की मांग

             कांग्रेस(Congress) का यूट्यूब चैनल डिलीट, जांच की मांग





नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी का यूट्यूब चैनल डिलीट कर दिया गया है. पार्टी ने खुद ट्वीट कर चैनल को हटाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस चैनल को क्यों डिलीट किया गया है इसकी जांच की जा रही है. कांग्रेस ने YouTube और Google से संपर्क किया है और चैनल को बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हों।


जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के यूट्यूब चैनल को बुधवार को डिलीट कर दिया गया। इस बात की जानकारी खुद कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर दी है। कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम ने कहा कि YouTube चैनल 'इंडियन नेशनल कांग्रेस' को हटा दिया गया है। इसे पुनर्स्थापित करने के लिए Google और YouTube टीमों से संपर्क किया जा रहा है । साथ ही कहा कि इसकी वजह क्या है इसकी जांच की जा रही है. वे जल्द ही YouTube पर वापस आने की उम्मीद करते हैं।


यह सच है कि कांग्रेस पार्टी 7 सितंबर से भारत जोडो यात्रा शुरू कर रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में शामिल भारत यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर 12 राज्यों से होकर जम्मू-कश्मीर में खत्म होगी. इस यात्रा में कांग्रेस के झंडे की जगह कांग्रेस नेताओं के हाथों में तिरंगा दिखाई देगा | कांग्रेस को शक है कही इसी वजह से उनके यूट्यूब चैनल के साथ छेद खानी न की हो |

कोई टिप्पणी नहीं