क्रिकेट के बाद साउथ फिल्म प्रोडक्शन में आजमाएंगे धोनी, लॉन्च करेंगे 'धोनी एंटरटेनमेंट' कंपनी
महेंद्र सिंह धोनी अपनी कप्तानी के लिए मशहूर हैं। उन्होंने टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं. उन्होंने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया लेकिन अभी भी आईपीएल में खेल रहे हैं। अब क्रिकेट के मैदान के बाद अब महेंद्र सिंह धोनी फिल्मी दुनिया में भी अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं. इसके लिए उन्होंने एक प्रोडक्शन हाउस खोला है।
फिल्मी दुनिया में दिखाएंगे असर
महेंद्र सिंह ने अपना प्रोडक्शन हाउस खोला है। यह धोनी एंटरटेनमेंट के नाम से चलेगा। LetsCinema ने रविवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने धोनी और उनके प्रोडक्शन हाउस के नाम की एक तस्वीर भी साझा की।
3 भाषाओं में बनेगी फिल्म
महेंद्र सिंह धोनी के प्रोडक्शन हाउस द्वारा जारी पोस्टर के मुताबिक उनके प्रोडक्शन हाउस के तहत तेलुगु, मलयालम और तमिल में फिल्में बनाई जाएंगी। धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं जिसके कारण तमिलनाडु में उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई भी गए थे।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं