आसमान में दिखा चांद और शुक्र का कमाल
आसमान में दिखा चांद और शुक्र का कमाल, नासा ने शेयर की जानकारी
आसमान में देखे गए एक नजारे ने कई लोगों को हैरत में डाल दिया। अंधेरी रात के आसमान में नजारा इतना खूबसूरत था कि उस पर से नजरें हटाना मुश्किल था। रात के आसमान में चमकता चांद भी बेहद खूबसूरत लग रहा था।
ये फोटो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है. जिसमें चांद अर्धचंद्र के रूप में नजर आ रहा था और उसके नीचे एक तारा नजर आ रहा था।
इस सीन ने लोगों को 'चांद जैसे मुखड़े पर बिंदिया सितारा' गाने की याद दिला दी। यह तारा भी इतना चमकीला था कि कई बार देखने पर इसके सामने चंद्रमा की चमक भी कम नजर आती थी। लोगों ने इस सीन को अध्यात्म से भी जोड़ा।
कुछ लोग इसे एक खूबसूरत खगोलीय घटना मानते थे। आधे चाँद के पास चमकता सितारा भी ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रहा है क्योंकि महिलाएं अक्सर इस तरह की बिंदी लगाती हैं, जिसके ऊपर आधा चाँद होता है और उसके नीचे एक छोटी सी बिंदी होती है। कुछ बिंदियों में आधे चांद पर भी बिंदी होती है।
यहां तक कि नासा ने भी इस खूबसूरत नजारे की एक तस्वीर शेयर कर पूरे विज्ञान को समझाया है। नासा के ट्विटर हैंडल से जानकारी दी गई कि अर्धचंद्राकार चांद के पास दिख रहा यह चमकीला तारा असल में शुक्र ग्रह है। शुक्रवार की रात सूर्यास्त के बाद चांद करीब नजर आया। पश्चिमी आकाश में देखा गया शुक्र चंद्रमा के चारों ओर अपनी स्थिति बदलते हुए देखा गया।

कोई टिप्पणी नहीं